दादरी: नोएडा प्राधिकरण के ACEO ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर 3 ठेकेदारों पर लगाया ₹2 लाख का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एस के खत्री ने शनिवार को नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीईओ एस के खत्री के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे । निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसीईओ एस के खत्री ने संबंधित तीन ठेकेदारों पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है।