बदलापुर: उसरा बाजार पावर हाउस के पास अनियंत्रित पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पति-पत्नी को जिला अस्पताल किया रेफर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार पावर हाउस के समीप वाराणसी लखनऊ हाईवे पर शनिवार को अनियंत्रित पिकअप ने समान ढोने वाली ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजा गया.