बदलापुर: पूरालाल चौराहा से नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरालाल चौराहा से नाबालिक के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नाबालिक के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त हर्ष सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी पूराबलई थाना बदलापुर को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.