बदलापुर: बलुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, छह लोग हुए घायल
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत बलुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट मे दोनों पक्षों से महिला सहित कुल छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर FIR दर्ज किया है.