लखीसराय। जिला लोक शिकायत कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता देखने को मिली। गुरुवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।