महिला हत्याकांड का आरोपी चांदी उर्फ लम्बु गिरफ्तार, सीआईए -2 हांसी पुलिस ने दबोचा
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए -2 हांसी ने न्यू सुभाष नगर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने तथा नाबालिग बेटे के अपहरण के मामले में आरोपी को काबू किया है।
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया की इस संबंध में दिनांक 14.09.2026 को थाना शहर हांसी में अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला निवासी चारकुतुब गेट हांसी ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई तथा उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके नाबालिग बेटे को भी आरोपी अपने साथ ले गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए -2 हांसी पुलिस ने सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चांदी उर्फ लम्बु पुत्र रामसिंह निवासी ढाणी ठाकरिया को काबू कर लिया।
मामले में आगामी अनुसंधान पुलिस चौकी बस स्टैंड (थाना शहर हांसी )के द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले से संबंधित साक्ष्यों को एकत्रित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Uklana, Hissar | Sep 16, 2026