#बाजपुर_में_किसानों_की_समस्याओं_को_लेकर_कांग्रेसियों_ने_दिया_धरना
~मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बाजपुर 9 सितंबर 2026- क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लों (लाडी) व कांग्रेस प्रदेश सचिव/ बाजपुर चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बाजपुर को सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से चार मांगें उठाई गई हैं:-
~भूमि प्रकरण का समाधान: बाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 20 गांवों की भूमि से जुड़े मामले का तुरंत समाधान किया जाए।
~बिजली बिल माफी: उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ किए जाएं।
~गन्ने का मूल्य: चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹700 प्रति क्विंटल किया जाए।
~भूमि का विनियमीकरण: पूरे प्रदेश में वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के विनियमीकरण के लिए जल्द से जल्द शासनादेश पारित किया जाए। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इन मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।