Public App Logo
Profile Picture

बाजपुर न्यूज

@kushbazpur
195Followers
1Following
परम आदरणीय गुरु जी श्री जीवन सिंह सैनी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🎉🎂💐

आज का यह शुभ दिन आपके जीवन में ढेरों खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए। आप हमारे लिए केवल एक गुरु ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी हैं। हमें बेहतर बनाने, आगे बढ़ने और निरंतर सीखने के लिए आपने जो मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया है, उसके लिए हम हृदय से आपका धन्यवाद करते हैं।

हम स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें आपके जैसे श्रेष्ठ गुरु का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदैव इसी प्रकार मिलता रहे।

परम आदरणीय बाजपुर दैनिक जागरण अखबार के ब्यूरो चीफ (प्रभारी) एवं हमारे परम आदरणीय गुरु जी श्री जीवन सिंह सैनी जी को लव–कुश श्रीवास्तव की ओर से जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। 🎂🎉

श्री बालाजी महाराज जी की कृपा सदैव आप एवं आपके समस्त परिवार पर बनी रहे। आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल रहे और आप निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें—इसी मंगलकामना के साथ।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं गुरु जी। 🙏🎂💐
सिख समाज का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी का पुतला फूंका

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी बोले—42 साल बाद भी सिख समाज के जख्म नहीं भरे, कांग्रेस नमक छिड़कने का काम कर रही
बाजपुर न्यूज 

यूकेडी ने बाजपुर सीट पर प्रत्याशी चयन की कवायद तेज की

बाजपुर। नैनीताल रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रविवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संगठन मंत्री नंदलाल काम्बोज ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में शिव शंकर भाटिया मौजूद रहे। बैठक में मुख्य वक्ता शिव शंकर भाटिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बाजपुर विधानसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी उतारने की दिशा में तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए तीन संभावित दावेदारों के नामों का प्रपत्र भी सौंपा। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट बहादुर सिंह भण्डारी ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद योग्य प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार कर जल्द ही देहरादून स्थित केंद्रीय कार्यालय भेजी जाएगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कान्त श्रीवास्तव, युवा केंद्रीय महामंत्री चन्दनपाल, जिला उपाध्यक्ष संजय जिन्दल, ब्लॉक उपाध्यक्ष पूरन सिंह मलवाल, नगर अध्यक्ष मौ. कादिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरेंद्र सिंह नामधारी का ऐलान- माफी नहीं तो पूरी तराई में होगा आंदोलन

उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ा विरोध जताया
सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर भड़का सिख समाज,
पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया 

सुखदेव सिंह नामधारी बोले- राहुल गांधी माफी मांगें, नहीं तो होगा आंदोलन
सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने पर भड़का सिख समाज,
पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी की अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया 

सुखदेव सिंह नामधारी बोले- राहुल गांधी माफी मांगें, नहीं तो होगा आंदोलन
भाजपा नेता राजेश कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले—“सिख समाज के प्रति कांग्रेस की सोच कभी अच्छी नहीं रही”
सिख समाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका 
पुतला, जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की
₹1500 पेंशन पर चकरपुर निवासी अरुण सागर, दृष्टिबाधित,दिव्यांग का दर्द—मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिला समाधान
किसान आंदोलन स्थल पर पंपिंग गन मिलने से मचा हड़कंप
बाजपुर न्यूज 

उत्तराखंड से 367 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम

बाजपुर। उत्तराखंड से 367 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर स्थित मंडी में पवित्र बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी धाम पहुंचा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में देशभर से श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2005 में आतंकी हमले के बाद यात्रा बाधित हुई थी। इसके बाद बजरंग दल ने यात्रा को पुन: संचालित करने की जिम्मेदारी लेते हुए इसे दोबारा शुरू कराया। तब से लगातार श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर बाबा के दर्शन करते आ रहे हैं।

प्रदेश मंत्री गौरक्षा दल एवं जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा यशपाल राजहंस ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार रावण के दादा पुलस्त्य ऋषि वृद्धावस्था में अमरनाथ बर्फानी की यात्रा करने में असमर्थ होने पर पुंछ के मंडी क्षेत्र स्थित आश्रम में तपस्या करने लगे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और उसी स्थान पर शिवलिंग प्रकट हुआ। इसी कारण सावन माह में बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के स्वयंभू शिवलिंग पर जल अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है।

यात्रा के दौरान बाजपुर की अनमोल अंगना फाउंडेशन की संस्थापक अनीता शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम सैनी एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका लता गोयल द्वारा सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां भेजी गईं। मंदिर परिसर में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों ने सुरक्षा में तैनात सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान बजरंग दल प्रांत संयोजक पूरन जोशी, जिला संयोजक अंकित पाल, प्रांत संयोजिका पूजा लटवाल, प्रांत परियोजना प्रमुख वरुण वशिष्ठ, जिला संयोजक अभिनव वर्मा, कंचन राजहंस, ओम राजहंस, लक्ष्मी बिष्ट, सुधा देवी, पर्मिला, संतोष रानी, प्रतिभा, राजकुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

मातृशक्ति ने सैनिकों को राखी बांधकर संदेश दिया कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवान अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। श्रद्धालुओं ने बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी से सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

हर हर महादेव। जय बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी।🙏🙏
दिनेशपुर बाजार में बुलेट मोटर साइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज़ में पटाखा फोड़ते हुई दो बुलेट मोटर साइकिल सीज की गई है।
बाजपुर न्यूज 

मालिकाना हक और ट्यूबवेल बिल माफी की मांग पर किसानों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भूमि के मालिकाना हक, भूमि के नियमितीकरण और ट्यूबवेल के बिल माफ किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने पहुंचे किसानों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर माहौल गरमा गया। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। किसान अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देने पर अड़े हुए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। गुस्साए किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। किसानों का कहना है कि लंबे समय से भूमि के मालिकाना हक एवं नियमितीकरण का मामला लंबित है। इसके साथ ही किसानों ने ट्यूबवेल के बिल माफ किए जाने की मांग भी उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
मालिकाना हक और ट्यूबवेल बिल माफी की मांग पर किसानों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी

विक्रम सिंह लड्डू ने किसानों की आवाज बुलंद कर आंदोलन को दिया समर्थन
युवा आयोग से युवाओं को मिलेगा सशक्त मंच: जिला महामंत्री,गोविंद यादव
युवा आयोग के गठन की घोषणा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया 

मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी
*|||| ब्रेकिंग न्यूज़*|||| 

*ऊधम सिंह नगर* *बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों पर लगा ब्रेक!*

ऊधम सिंह नगर। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बढ़ते नदी जलस्तर के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा आदेश जारी किया है।

 21 अगस्त शुक्रवार को जिले के कक्षा-12 तक सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूल तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
बाजपुर न्यूज 

निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, घायल

बाजपुर। बरहैंनी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा एक मजदूर जमीन पर पड़ी बिजली की छिली हुई तार की चपेट में आकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में भर्ती कराया गया। ग्राम नंदपुर नरकट टोपा निवासी 35 वर्षीय महमूद पुत्र मकसूद गुरुवार को बरहैंनी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि ईंटों के बीच जमीन पर बिजली का तार पड़ा हुआ था, जिसकी तार छिली होने के कारण महमूद उसके संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय बाजपुर पहुंचाया। महिला चिकित्सक डॉ. एकता तिवारी ने बताया कि करंट लगने से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
बाजपुर न्यूज 

रेसलिंग की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने पर मुख्य फार्मेसी अधिकारी दलजीत सिंह गौराया सम्मानित

बाजपुर। उपजिला चिकित्सालय बाजपुर में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद पर तैनात दलजीत सिंह गौराया को पुलिस रेसलिंग खेल की जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करने पर कुमाऊं रेंज की आईजी निवेदिता कुकरेती ने सम्मानित किया। दलजीत सिंह गौराया ने बताया कि 17 से 19 अगस्त तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में 24वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेश के 13 जनपदों के साथ ही पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ और जीआरपी समेत कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 23 से 29 सितंबर तक हरियाणा के मधुबन में प्रस्तावित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दलजीत सिंह गौराया को उनकी उपलब्धि एवं जिम्मेदारी के बेहतर निर्वहन पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति, एसपी सिटी/क्राइम उत्तर सिंह नेगी, सीओ सिटी सितारगंज भूपेंद्र धोनी, आरआई ऊधमसिंह नगर गजेंद्र सिंह पलवल, सीओ पंतनगर सहित अन्य अधिकारियों ने बधाई दी।
बाजपुर न्यूज 

चेयरमैन गित्ते ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक को लिखा पत्र,

चीनी मिल के रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएं रोजगार 

बाजपुर। गुरुवार को नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने चीनी मिल बाजपुर के प्रधान प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर चीनी मिल बाजपुर में रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने की माँग की है।  पत्र में चेयरमैन गित्ते ने कहा है कि चीनी मिल बाजपुर में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये हैं, जिस कारण चीनी मिल बाजपुर में अनेक पद रिक्त है। रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने की पुरजोर माँग की है।
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नंदी घायल,

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता,कराया उपचार
24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार,
50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर
बाजपुर कोतवाली पुलिस का शानदार गुड वर्क

24 घंटे में चोरी का खुलासा,24 वर्षीय गुलशन पुत्र ओमप्रकाश हरियाणा का शातिर आरोपी गिरफ्तार

बाजपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी

बीती दिन तीन मूर्ति मंदिर के पास दुकान का ताला तोड़कर चोरी घटना को अंजाम दिया गया था

पुलिस टीम में शामिल रहे,वरिष्ठ उपनिरीक्षक जसविन्दर सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र (विवेचक), कांस्टेबल 1179 मनोज बेलवाल एवं कांस्टेबल 54 सी.पी. त्रिभुवन पडलिया।
- जुआरियों से लाखों की लूट

 हल्द्वानी के गोरापड़ाव में देर रात एक ऑफिस से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि जुआ खेल रहे कुछ लोगों से हथियारबंद 10 से ज्यादा बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है साथ ही बदमाश सभी लोगों की सोने की चेन और अंगूठी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि फिलहाल 8 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी सहित 12 मोबाइल लूट की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लुटेरे अपने साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, हालांकि ऑफिस के कुक्ज दूरी पर लगे कैमरे में पुलिस को लूटेरों की दो गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही है, घटना के खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई गई है, एसपी सिटी ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। माना जा रहा है कि यह गैंग उत्तराखंड से बाहर का हो सकता है। मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी
बाजपुर न्यूज 

रुद्रपुर आंदोलन के लिए किसान समय से मंडी पहुंचें: प्रताप सिंह संधू

बाजपुर। प्रमुख किसान नेता प्रताप सिंह संधू ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर मंडी परिसर में एकत्र हों। उन्होंने कहा कि सभी किसान एकजुट होकर रुद्रपुर में आयोजित आंदोलन में पहुंचें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने किसानों से समय की पाबंदी और अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचने का अनुरोध किया।
बाजपुर न्यूज (@kushbazpur) | Public App