नेपाल के रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड का कहर, भोटेकोशी नदी ने मचाई भारी तबाही
चीन के तिब्बत क्षेत्र में हुई अत्यधिक भारी बारिश के बाद भोटेकोशी नदी में अचानक तेज बाढ़ आ गई। इस फ्लैश फ्लड ने नेपाल के रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बढ़े नदी के जलस्तर और तेज बहाव से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।