Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
chambaexpress
Chamba, Chamba
| Aug 26, 2026
MORE NEWS
"चारों तरफ तबाही का मंजर! नेपाल में आई इस बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया है।तभी आसमान से पहुंची उम्मीद की किरण। नेपाली सेना ने शुरू किया दिल थाम देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन।छत पर फंसे इस युवक के लिए ये जवान किसी भगवान से कम नहीं थे। देखिए ये रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, कैसे बचाई गई एक अनमोल जान।सेना की इस बहादुरी के लिए एक लाइक तो बनता है!"
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
किन्नौर के नाको के पास सेना का वाहन पलटा, दो जवान गंभीर रूप से घायल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नाको से कुछ आगे सड़क पर ब्रेक फेल होने के कारण सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान सामने से आ रहा एक अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आकर पलट गया। दुर्घटना में दो सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #किन्नौर #नाको #हिमाचलप्रदेश #सेनावाहन #ArmyVehicle #ArmyAccident #SoldiersInjured #RoadAccident #HimachalNews #KinnaurNews #BreakingNews #AccidentNews #IndianArmy #Nako #himachalpradesh
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
बिलासपुर में स्वरोजगार को बढ़ावा, दो खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मिली मंजूरी #Bilaspur #HimachalPradesh #Swarozgar #FoodProcessing #PMFME #FoodProcessingScheme #HimachalNews #BilaspurNews #SelfEmployment #StartupHimachal #GovernmentScheme #EmploymentOpportunity #HimachalUpdates
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
>आउटसोर्स भर्ती पर CM सुक्खू का बड़ा फैसला, अब परीक्षा से होगी नर्सों की भर्ती >रोहड़ू में पब्बर नदी में डूबे दो 16 वर्षीय किशोर, NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन >कुल्लू में स्कूटी और निजी बस की टक्कर, दो युवाओं की दर्दनाक मौत >कंडाघाट के वाकनाघाट में फोरलेन की डंपिंग बनी आफत, जलस्रोत और रास्ते प्रभावित >हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 1 सितंबर को भारी बारिश के आसार
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
नेपाल के रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में फ्लैश फ्लड का कहर, भोटेकोशी नदी ने मचाई भारी तबाही चीन के तिब्बत क्षेत्र में हुई अत्यधिक भारी बारिश के बाद भोटेकोशी नदी में अचानक तेज बाढ़ आ गई। इस फ्लैश फ्लड ने नेपाल के रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बढ़े नदी के जलस्तर और तेज बहाव से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
बालू में राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से बांटी राहत सामग्री सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 26 अगस्त बालू में माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से ईजीएफ के सहयोग से राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना और कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा होना है। राहत सामग्री मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस तरह की पहल जारी रखने की बात कही गई।
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
नेपाल में अचानक आई तबाही, कुछ ही सेकंड में बह गया सब कुछ! नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव ने टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया। बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में वाहन, पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा बह गया। कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। वीडियो में देखें बाढ़ का खौफनाक मंजर—कुछ ही पलों में पुल और आसपास का इलाका पानी के तेज बहाव में समा गया। #NepalFlood #Nepal #Rasuwa #Timure #Bhotekoshi #FlashFlood #FloodAlert #NepalNews #PangiLiveNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026
नशे की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका अहम: उपायुक्त नशे से पीड़ित युवाओं के वीडियो बनाने के बजाय अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 26 अगस्त। जिला मुख्यालय चम्बा में बुधवार को “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा जिला प्रशासन चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में मास्टर प्रशिक्षकों एवं नशा मुक्ति मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में गुंजन ऑर्गनाइजेशन फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट, धर्मशाला के प्रशिक्षक पंकज पंडित एवं विजय सिंह ने नशे की बढ़ती समस्या, इसके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों को लेकर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले की नशे के अधिक उपयोग वाली चिन्हित 13 रेड मार्क स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव, तहसील कल्याण अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शारीरिक शिक्षक, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नशे की मांग कम करने में समाज की अहम भूमिका उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि नशे की समस्या आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है और इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अनेक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या के दो प्रमुख पहलू मांग और सप्लाई हैं। सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं संबंधित एजेंसियां लगातार कार्य कर रही हैं, जबकि नशे की मांग को कम करने में परिवार और समाज की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने अभिभावकों से बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने तथा उनमें नशे की प्रवृत्ति दिखाई देने पर समय रहते काउंसलिंग और आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत एक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है और समय पर उपचार एवं सहयोग से इससे बाहर निकलना संभव है। नशे से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता जरूरी उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को केवल किसी व्यक्ति या परिवार की समस्या न मानकर पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी समझना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर नशे की हालत में पकड़े गए युवाओं के वीडियो बनाकर प्रसारित करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की निजता और गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। नशे की गिरफ्त में आया युवा अक्सर भटका हुआ व्यक्ति होता है, इसलिए उसके साथ मारपीट या वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने के बजाय उसके परिवार को सूचित कर उचित सहायता और उपचार दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने सभी नशा मुक्ति मित्रों से नशे के खिलाफ अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा विकास महाजन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Pangi Administration DC Chamba The Voice of Pangwal #PangiLiveNews #Chamba #ChambaNews #नशामुक्तभारत #नशामुक्तअभियान #नशेकेखिलाफ #नशामुक्तचम्बा #DrugFreeIndia #DrugFreeChamba #नशेकीरोकथाम #युवाओंकीसुरक्षा #जनजागरूकता #चम्बाप्रशासन #मुकेशरेपसवाल #HimachalPradesh #HimachalNews #PangiNews #PangiLive #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026