बालू में राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन, माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से बांटी राहत सामग्री
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा 26 अगस्त
बालू में माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से ईजीएफ के सहयोग से राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना और कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा होना है। राहत सामग्री मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। माउंटेन फोरम हिमालय की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस तरह की पहल जारी रखने की बात कही गई।
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026