नेपाल में अचानक आई तबाही, कुछ ही सेकंड में बह गया सब कुछ!
नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव ने टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया।
बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में वाहन, पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा बह गया। कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
वीडियो में देखें बाढ़ का खौफनाक मंजर—कुछ ही पलों में पुल और आसपास का इलाका पानी के तेज बहाव में समा गया।
#NepalFlood #Nepal #Rasuwa #Timure #Bhotekoshi #FlashFlood #FloodAlert #NepalNews #PangiLiveNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 26, 2026