कटोरिया: कटोरिया की 5 पंचायतों में आवास प्लस-2024 की प्रतीक्षा सूची में पात्र परिवारों के अनुमोदन हेतु ग्राम सभा
Katoria, Banka | Sep 27, 2026 कटोरिया के 5 पंचायतों में रविवार को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस-2024 की सूची में शामिल पात्र परिवारों के प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू तरगच्छा पंचायत में आयोजित ग्राम सभा पहुंचकर जायजा लिया। वहीं बीडीओ द्वारा अन्य पंचायत में आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण किया गया।