करछना: यूनाइटेड स्थित बस की टक्कर से मार्ग के बगल खड़ी कार का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूनाइटेड स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह 11:00 बजे के करीब एक कार चालक कार को मार्ग के बगल खड़ी करके बैठा हुआ था। उसी दरमियान मार्ग से गुजरते समय बस चालक ओवरटेक कर रहा था तभी अचानक टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।