करछना: कुसगढ गांव के सामने बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल, पत्नी और दो बच्चे सुरक्षित
प्रयागराज जिले के झूंसी क्षेत्र का रहने वाला मोनू निषाद रविवार शाम 7:00 बजे करीब पत्नी अनीता व दो बच्चों को बाइक पर बैठकर ससुराल कोहडा़र घाट जा रहा था। रास्ते के करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसगढ गांव के सामने पहुंचा था तभी एक बोलेरो चालक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में मोनू निषाद को गंभीर चुटिया गई। जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।