करछना: करछना ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर की बैठक
भारतीय किसान यूनियन की महिला मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी की अगुवाई में सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब संगठन की महिलाओं के साथ ब्लॉक परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र में होने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद 3:30 के करीब खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए संपूर्ण समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग किया गया।