करछना: मेवालाल बगिया तिराहे से लेप्रोसी चौराहे तक भीषण जाम लगने से राहगीर हुए परेशान
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवालाल बगिया तिराहे से लेकर लेप्रोसी चौराहा तक रविवार रात 7:30 के करीब भीषण जाम लग गई। दो जनपदों को जोड़ने वाला मिर्जापुर प्रयागराज का यह मुख्य मार्ग दोनों तरफ आवागमन बंद होने से दूर दराज जाने वाले राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को जाम छुड़ाने में ठंड के दिनों में भी पसीना आ गया।