आबू रोड: आबूरोड के रैगर मोहल्ले में खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, बाइक जलकर हुई राख
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के रैगर मोहल्ले में चक्की के सामने देर रात खड़ी बाइक को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाइक आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई।बाइक मालिक के अनुसार,उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके घर के पीछे दो से तीन युवक शराब पी रहे थे