मोहनलालगंज: गोसाईगंज पुलिस ने न्यायालय से फरार तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोसाईगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि न्यायालय से फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। अभियुक्तगणों को न्यायालय द्वारा बार-बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। थाना गोसाईगंज से 2 पुलिस टीमों का गठन कर 3 वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।