मोहनलालगंज: मोहनलालगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कुबहरा में विकास कार्य का दावा फेल, शौचालयों का काम अधूरा और टोंटी गायब
राजधानी लखनऊ के कुबहरा गांव में सरकारी विकास कार्यों का दावा फेल साबित हो रहा है। सोमवार की शाम करीब पांच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें देखा गया की मोहनलालगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत कुबहरा में सरकारी योजनाएँ बदहाली के आँसू बहा रहे हैं। 'हर घर जल, हर घर नल' योजना और प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का माखौल उड़ाया जा रहा है।