मोहनलालगंज: मोहनलालगंज थाने में जब्त अवैध शराब का निपटारा, 4 साल में 1640 लीटर शराब को किया गया नष्ट
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि पिछले चार साल से जब्त अवैध शराब का निपटारा कर दिया गया है। थाने में 2021 से 2024 तक दर्ज 115 आबकारी मामलों में जब्त 1640 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है। इस शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर की गई है।