मोहनलालगंज: खुजेहटा के दलित किसान के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले पिता और बेटों के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में दलित किसान पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले पिता व बेटों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खुजेहटा गांव में दलित किसान की बेशकीमती जमीन पर नजर गड़ाए पिता व बेटों ने जमीन देने से मना करने पर साढ़े चार महीने पहले घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था।