मोहनलालगंज: गोसाईगंज के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, स्कूल के मुख्य द्वार पर लगा कूड़े का ढेर
गोसाईगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय की चिंताजनक स्थिति होने मामला सामने आया है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़े का विशाल ढेर लगा हुआ है। यह कूड़ा स्कूल की बाउंड्री वॉल तक पहुंच चुका है। गांव में कूड़ा संग्रह की व्यवस्था होने के बावजूद स्थानीय लोग स्कूल के सामने कूड़ा फेंक रहे हैं। सैकड़ों बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।