मोहनलालगंज: बिजनौर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस द्वारा बताया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी कुलदीप कुमार पाल को गिरफ़्तार किया गया है। बता दें कि 01 जनवरी 2025 को वादी द्वारा सूचना दिया गया था कि उसकी लड़की उम्र करीब 16 वर्ष को कुलदीप कुमार पाल ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।