बीकानेर: स्वास्थ्य विभाग ने तबादला सूची जारी की, साद को बीकानेर सीएमएचओ के पद पर लगाया
राजस्थान सरकार द्वार चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। शुक्रवार रात 10.30 बजे एक लिस्ट जारी की है। जिसमें विभाग के 25 डॉक्टरों को इधर उधर किया गया है। वही इस दौरान मेडिकल कॉलेज में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पुखराज साद को स्थानांतरण कर बीकानेर सीएमएचओ पद पर लगाया गया है।