बीकानेर: खाजूवाला थाना क्षेत्र के 4 पीएसएम में अज्ञात व्यक्ति ने घर में की चोरी, मामला दर्ज
खाजूवाला थाना अंतर्गत एक जाने के घर से सोलर प्लेट और अन्य सामान चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी पवन सिंह ने रिपोर्ट दी है कि उसके घर 4 पीएसएम से अज्ञात चोर 4 सोलर प्लेट, स्टार्टटर,ओर पंप चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है लेकिन अपराध कम नहीं हो रहे