बीकानेर: हेड हाउस से कमला कॉलोनी तक नाले और सीवर लाइन के जाम के विरोध में क्षेत्रवासियों ने सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन
हैड ऑफिस से कमला कॉलोनी तक जाम नाला व सिवर लाईन का समाधान नहीं होने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल जादूसंगत की अगुवाई में जाम लगाकर टायर फूंका और विरोध स्वरूप पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का रोष था कि पुरानी गजनेर रोड़ शहर का मुख्य मार्ग है। जहां से हजारों लोगो का आवागमन होता है।