बीकानेर: राजस्थान एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन टाउन हॉल में आयोजित हुआ
राजस्थान एलीमेन्ट्री सैकण्डरी टीचर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन टाउन हॉल में आयोजित हुआ। इसमें प्रांत भर के शिक्षकों ने प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह के नेतृत्व मे भाग लिया। प्रांतीय अधिवेशन में नव सृजित उप प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति करने, राजस्थान सेवा अधिनियम 2021 में संशोधन करने, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों का समय कम आदि पर चर्चा की गई।