बिलासपुर: उमरिया: निजी जमीन पर वन विभाग के कब्जे से ग्रामीण आक्रोशित, कलेक्टर से शिकायत; कार्रवाई न रुकने पर धरने की चेतावनी
ग्राम मझमानीकला में निजी जमीन पर वन विभाग के कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उनके नाम दर्ज निजी भूमि पर कथित रूप से मुनारे बनाकर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अमला उनकी निजी जमीन को अपने अधीन लेने की बात कह रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाए न्याय की गुहार