पटना ग्रामीण: गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में दर्शक गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगे: पटना डीएम
गांधी मैदान में शुक्रवार को परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन गांधी मैदान में दर्शक गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से एंट्री कर सकेंगे, जबकि गेट नंबर 8 को झांकी के लिए रिजर्व रखा गया है।