पटना ग्रामीण: कमालिया स्टेडियम में रनिंग के दौरान BPSC और दरोगा की तैयारी कर रहे छात्र की हुई मौत
चौक थाना क्षेत्र के कमालिया स्टेडियम में रनिंग करने के दौरान BPSC और दरोगा की तैयारी कर रहे हैं छात्र की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह कि यह घटना है, हालांकि कितने बजे छात्र की मौत हुई है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।