पटना ग्रामीण: मोकामा गोलीकांड मामले पर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा- चाहे कोई भी हो, कार्रवाई होगी
मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच हुई गोली कांड को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की कार्यवाई चल रही है, चाहे कोई भी हो उस पर कार्यवाई की जाएगी। दरअसल विधानसभा परिसर पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गोलीकांड को लेकर सवाल पूछा गया था जिस पर उन्होंने सरकार की मंशा साफ कर दी है।