पटना ग्रामीण: उपराष्ट्रपति धनखड़ और केंद्रीय मंत्री चौहान पटना पहुंचे, कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे
शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे। पटना स्टेट हैंगर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जगदीप धनखड़ और शिवराज सिंह चौहान समस्तीपुर में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।