पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई, सीएम नीतीश कुमार रहे शामिल
जदयू कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। जदयू कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह मनाई गई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।