फूलिया कलां: क्षत्रिय कुमावत समाज धानेश्वर चौखला की आम सभा आयोजित, 156 गांवों के समाजबंधुओं ने लिया भाग
क्षत्रिय कुमावत समाज धानेश्वर चौखला की विशाल आम सभा का आयोजन उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ। सभा में टोंक, भीलवाड़ा और अजमेर जिले के 156 गांवों से पहुंचे समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा समाज के विकास, शिक्षा, संगठन और युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में समाज की एकता, अनुशासन और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर