बिजावर: श्री जटाशंकर धाम ट्रस्ट कमेटी में राकेश धतरा निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित
लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम ट्रस्ट कमेटी के चुनाव में राकेश धतरा को गुरुवार को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार अभिनव शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला सहित ट्रस्ट सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे राकेश धतरा को बधाई दी।