तोकापाल: बस्तर दशहरा में हादसे के बाद दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा- पीड़ित परिवारों की सुध लेने की जिम्मेदारी किसकी?
Tokapal, Bastar | Oct 22, 2026 बस्तर दशहरा की सदियों पुरानी रस्म के निर्वहन के दौरान रथ की चपेट में आने से एक आदिवासी युवक की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। दीपक बैज ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचकर हादसे में घायल सुखराम मंडावी, निवासी किलेपाल गुड़ियापारा, से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।