कैरो: लोहरदगा सांसद निजी सचिव आलोक साहू बोले- संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं सुखदेव भगत।
लोहरदगा जिले में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिले के सभी प्रखंडों में सैकड़ों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं, वहीं हजारों किसानों की आलू, ईख, सब्जी समेत अन्य फसलें बर्बाद होने से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। रविवार दोपहर 12 बजे सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू..