जतारा: जतारा कृषि मंडी में टोकन के नाम पर वसूली का आरोप, बढ़ा आक्रोश
जतारा उपज मंडी में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रहा, जबकि कुछ लोगों को बीच में ही खाद दे दिया जा रहा है। टोकन के नाम पर अतिरिक्त रुपए लेने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है