शिवहर: शिक्षकों की मांग को लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किसान मैदान में दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में शहर के किसान मैदान में दोपहर दो बजे एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया है. उसके बाद सभी परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा डीएम को ज्ञापन सोपा गया है. जिसमें विद्यालय अध्यापकों के वेतन विसंगति को दूर करने, एचआरएमएस को ON बोर्डिंग की समस्या दूर करने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा है।