शिवहर: पकड़ी बांध से 97 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल ज़ब्त
उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह शनिवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने पिपराही थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के बांध पर से 97 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं. वहीं एक कारोबारी भागने में सफल रहा है. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।