शिवहर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना में वृक्षारोपण, योग के साथ पेड़ लगाना भी ज़रूरी
जिला में आज सभी जगह पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना में शनिवार दोपहर 02 बजे शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया है. कॉलेज के प्राचार्य केशवेंद्र चौधरी ने बताया कि योग के साथ-साथ पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. जैसे स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है उसी तरह जीने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है।