शिवहर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खेल भवन में डीएम-एसपी ने किया योग, सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी हुआ योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवहर खेल भवन में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा समेत तमाम पदाधिकारी शनिवार सुबह 7:30 बजे योग किया है. डीएम एसपी के साथ ही जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में सभी पदाधिकारी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया है. और स्वस्थ रहने के लिए लोगों को संदेश दिया है कि योग करना बहुत जरूरी है।