भंडरा: दीपावली की रौनक से गुलजार भंडरा बाजार, मिट्टी के दीये, ग्वालिन व पारंपरिक खिलौनों की खरीदारी में जुटे लोग
दीपावली के त्योहार को लेकर भंडरा प्रखंड में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गए हैं। दीपावली में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है,शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बाजारों का जायजा लेने पर देखा गया कि दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है।बाजारों में मिट्टी के