चीरबासा में पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत, दो घायल
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप आज सुबह पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना सामने आई। हादसे में तीन यात्री पत्थरों की चपेट में आ गए, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हुए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, घटना की सूचना सुबह करीब 10:58 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली। सूचना मिलते ही गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी को अवगत कराया गया और DDRF व YMMYM की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं।
रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है।
#Kedarnath #KedarnathYatra #Rudraprayag #Chiribasa #Landslide #Uttarakhand #DisasterManagement #KedarnathDham