Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
pahadikedarlive
मंगलवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार♥️🌹♥️
Rudraprayag, Rudraprayag
| Aug 18, 2026
MORE NEWS
तुंगनाथ में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर मौत!! तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग के निर्देश पर डीडीआरएफ और आपदा मित्र टीम चोपता ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे तुंगनाथ स्थित चंद्रशिला लॉज में ठहरे दिनेश सिंह नेगी (45) पुत्र पान सिंह नेगी, निवासी पोखरी/कलसिर, जिला चमोली की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थानीय होटल संचालक से सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ और आपदा मित्र टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। रेस्क्यू टीम ने उसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की मदद से चोपता तक पहुंचाया। इसके बाद स्थानीय वाहन की सहायता से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। टीम ने बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को प्राथमिक सहायता और ऑक्सीजन देते हुए सुरक्षित रूप से चोपता पहुंचाया, जहां से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगी।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026
जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने की रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात!! क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत!! #रुद्रप्रयाग #केदारघाटी #त्रियुगीनारायण #उत्तराखंड
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से तीर्थयात्री की मौत!! गौरीकुंड के पास चिरबासा में हादसा, पहाड़ी से अचानक गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आए दो यात्री!! केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड के निकट चिरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने से दो तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। घटना के बाद यात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोनों तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। चिरबासा हेलीपैड के समीप अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री का रेस्क्यू कर उसे सोनप्रयाग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां घायल का उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक महिला तीर्थयात्री के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनप्रयाग भेजा गया। हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026
नंदानगर जाने वाली सड़क चट्टान टूटने से अवरुद्ध, यात्री फंसे!! नंदप्रयाग से नंदानगर जाने वाली सड़क पर थिरपाक-छीडीया के पास पहाड़ी से चट्टान टूटने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। चट्टान टूटने की घटना करीब दोपहर 1 बजे के आसपास हुई। मार्ग बंद होने के कारण नंदानगर की ओर जाने वाले कई यात्री और वाहन मौके पर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चट्टान सड़क पर आने के बाद से अभी तक यातायात सुचारु नहीं हो पाया है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026
मंगलवार आज के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार♥️🌹♥️ - Rudraprayag News