
ब्रेकिंग न्यूज़ | केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा संकट चिरबासा के पास भारी बोल्डर और मलबा गिरने से केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ⚠️ श्रद्धालुओं से अपील: ✅ सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। ✅ अफवाहों पर ध्यान न दें। ✅ मौसम और मार्ग सामान्य होने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें। ✅ केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। फिलहाल संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के प्रयास में जुटी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 🙏 सुरक्षित रहें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। #BreakingNews #KedarnathYatra #Kedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #Landslide #HeavyRain #TravelAlert
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 17, 2026

राहुल गांधी पैदल पहुंचे केदारनाथ, सादगी भरे अंदाज ने खींचा ध्यान #RahulGandhi #Kedarnath #KedarnathYatra #BabaKedarnath #Uttarakhand #Rudraprayag #CharDhamYatra #Congress #Pilgrimage #BreakingNews #PahadNews #UttarakhandNews Indian National Congress Indian National Congress Uttarakhand Rahul Gandhi
Puraula, Uttarkashi | Jul 13, 2026

रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश, नदियों का जलस्तर सामान्य रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश जारी रही। बीते समय में जखोली में सर्वाधिक 50 मिमी, ऊखीमठ में 20.10 मिमी और रुद्रप्रयाग में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी सहित जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है। वहीं, श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने की अपील की है। #Rudraprayag #WeatherUpdate #KedarnathYatra #UttarakhandNews #RainAlert
Uttarakhand, India | Jul 10, 2026

केदारनाथ यात्रा के दौरान बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी संचालकों और हॉकरों को अनिवार्य पंजीकरण कराने तथा श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक दंड और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #KedarnathYatra #Rudraprayag #UttarakhandNews #BreakingNews
Uttarakhand, India | Jul 2, 2026

केदारनाथ यात्रा में सख्ती, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी घोड़ा-खच्चर या हॉकर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग, आर्थिक जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संचालकों और हॉकरों को तीर्थ यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। हाल में अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर और कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी हॉकरों का जिला पंचायत की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। प्रशासन ने यात्रा की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की है। #KedarnathYatra #Kedarnath #Rudraprayag #Uttarakhand #CharDhamYatra #PilgrimSafety #HorseMuleService #TravelUpdate
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 1, 2026