अवध तिरहुत रोड पर सुधा डेयरी के टैंकरों का अवैध कब्जा, राहगीर परेशान; सख्त निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे चालक
मुकेश कुमार बीहट
मक्खन साल रोड अवध तिरहुत रोड पर मुख्य सड़क के किनारे सुधा डेयरी के दूध टैंकरों की अवैध पार्किंग राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। टैंकर चालकों की मनमानी के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक, साइकिल और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सख्त निर्देश के बावजूद लापरवाही जारी जानकारी के अनुसार, सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए टैंकर कॉन्ट्रैक्टर को पूर्व में कई बार सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी न करें। इसके बावजूद टैंकर चालक आदेशों को दरकिनार कर अपनी गाड़ियां सड़क पर ही लगाकर छोड़ देते हैं, जिससे बैरियर की ओर जाने वाले राहगीरों के लिए रास्ता बेहद संकरा हो जाता है।
हो चके हैं कई सड़क टाटसेहो चुके हैं कई सड़क हादसे स्थानीय निवासी राम नंदा और रामसेवक राय ने इस समस्या पर नाराजगी जताते हुए बताया कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े इन भारी टैंकरों के कारण अब तक कई मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। वहीं, दुर्गेश कुमार ने बताया कि बार-बार शिकायत करने और चेतावनी देने के बाद भी टैंकर चालकों के रवैये में कोई सुधार नहीं आ रहा है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी का डर हमेशा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और डेयरी प्रबंधन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क किनारे खड़े होने वाले टैंकरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
Dandari, Begusarai | Nov 28, 2026