हमीरपुर: हमीरपुर में ई रिक्शा रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद वासियों को स्टीकर व रैली के माध्यम से संदेश देते हुए जागरूक किया जा रहा है कि अपना अमूल्य मत 20 मई को मतदान केंद्र पर जाकर अवश्य डालें। रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर बस स्टैंड, अमन शहीद, रहुनियां, पशु चिकित्सालय, सैयद वाड़ा, कालपी चौराहा, कोतवाली, किंगरोड, स्टेडियम से होते हुए लक्ष्मीबाई पार्क में समापन किया गया।