हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ सौंपी तहरीर
सुमेरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ ने थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर बताने वाले राहुल त्रिपाठी बीती रात ब्लाक के प्रधान को फोन करके ग्राम पंचायत के लोगों की सूचना मांग रहा था। मना करने पर गाली गलौज कर रहा था। इसकी शिकायत प्रधानों ने ब्लॉक अध्यक्ष वंदना सचान से की थी।